निवर्तमान महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाईं ने  अटल बिहारी बाजपेई को याद करते हुए कहा, हर कार्यकर्ता के मन में आज भी जिंदा हैं अटल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषीकेश : बुधवार को  भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में देश के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न और भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। ममगाईं ने इस दौरान कहा, अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किया। आपका साहसिक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।उनके चाहने वाले न केवल सत्ता पक्ष बल्कि बिपक्ष में भी मौजूद थे। वे  देश भक्त और सिद्धान्तवादी थे। उन्होंने पार्टी को सींचा और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर हमारे सामने है।अटल जी सदैव भाजपा के हर कार्यकर्ता के मन में रहेंगे।
ALSO READ:  ऋषिकेश :यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की DGM मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English