ऋषिकेश : प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार ने की त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती लिया आशीर्वाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : संगठन मंत्री अजय कुमार देर शाम त्रिवेणी घाट पहुंचे। पहले उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों के संग बातचीत की। फिर संगठन के नेताओं के साथ मुलाकात। फिर त्रिवेणी घाट गंगा आरती परिसर पहुंच मां गंगा की आरती की औऱ आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया और उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कसुम कंडवाल समेत कई पदादिकारी रहे मौजूद।मीडिया से उन्होंने इस दौरान दूरी बनाई रखी।

अजय कुमार उत्तराखंड में पहले जिला और विभाग प्रचारक भी रह चुके हैं. वर्तमान में अजय कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ क्षेत्र के बीजेपी संगठन के महामंत्री का दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं. अजय कुमार संघ के विभाग प्रचारक से लेकर प्रांत प्रचारक तक का दायित्व निभा चुके हैं.16 सितंबर 2019 को उत्तराखंड में दायित्व दिया गया था।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश विधायक ने गुमानीवाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की

Related Articles

हिन्दी English