जिला अस्पताल गेट के सामने खुलेआम गुंडई, CCTV में कैद हुई वारदात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

 

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सामने आई है जहाँ खाकी के सामने दबंगों ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आए एक युवक को लात-जूतों से पीटा। इसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने घटना को संज्ञान लेकर काफी किरकिरी के बाद मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक एक युवक जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने आया था। उपचार के बाद वह इमरजेंसी से बाहर निकल रहा था इसी बीच दबंगों ने उसे घेर लिया। लात-जूते से ऐसी पिटाई की कि उसका सिर फूट गया। ये सब कुछ पुलिस के सामने हुआ है, दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की खासी किरकिरी हुई है। काफी फजीहत के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

हिन्दी English