ऋषिकेश : शताक्षी शर्मा के DSP पद पर चयन होने पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश की होनहार बेटी शताक्षी शर्मा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयन होने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने शताक्षी शर्मा को पगड़ी पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शताक्षी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ऋषिकेश क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं, और शताक्षी इसका प्रेरणादायक उदाहरण हैं।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में UKD ने लगाया PMGSY से सम्बन्धित टेंडर में करोड़ों का घोटाला का आरोप, जांच की मांग

डॉ. अग्रवाल ने उनके माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, संस्कार और मार्गदर्शन से ही शताक्षी ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शताक्षी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए समाज की सेवा करेंगी।

ALSO READ:  UK : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प

इस दौरान शताक्षी शर्मा के पिता दिनेश कुमार शर्मा, माता श्रीमती लीला देवी शर्मा, बहन कुमारी दिव्यांशी शर्मा, भाई प्रणव, सहित जितेंद्र पाल, कौशल बिजलवान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English