ऋषिकेश : कारगिल विजय दिवस पर पूर्व मेयर अनिता  ममगाईं ने अमर शहीद कैप्टन अमित सेमवाल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :#कारगिल #विजय #दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने अमर शहीद कैप्टन अमित सेमवाल स्मारक पहुंचकर अमर वीर शहीद को #श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी।इस अवसर पर  ममगाईं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों ने दुर्गम पहाड़ियों पर, विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन को परास्त कर तिरंगे की शान को बरकरार रखा। कैप्टन अमित सेमवाल जैसे वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं। देश उनके ऋण को कभी नहीं चुका सकता।उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजन हमारे लिए पूज्यनीय हैं और उनके सम्मान व कल्याण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। युवाओं को कैप्टन अमित सेमवाल जैसे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक व पार्षद बीरेन्द्र रमोला , शहीद के पिता तारादत्त सेमवाल एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, शहीद के परिजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीद को सलामी दी।अंत में देश के सभी कारगिल शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

हिन्दी English