ऋषिकेश : सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम चला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आई0डी0पी0एल0 स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम चलाया|

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के विशेष शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने परिसर के आसपास पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जिसमें लगभग 50 किलो कूड़ा इकट्ठा किया गया साथ ही आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश भी दिया | बौद्धिक सत्र में प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि एनएसएस के सभी स्वयंसेवी पूर्ण मनोयोग एवं अनुशासन में रहकर अपना कार्य संपादित कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी आसपास के समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश देकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वहीं विजयपाल सिंह ने कहा कि स्वयंसेवकों का व्यवहार एवं व्यवस्थित दिनचर्या अनुकरणीय है जोकि अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा देता है | मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि आवास विकास के स्वयंसेवी सदैव अपने सुंदर कार्यक्रम और व्यवहार से एक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं |

ALSO READ:  दिल्ली : केशव नेगी के परिवार से मिले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ के द्वारा हमारे कैंप को पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है एवं स्वयं सेवियों में व्यक्तित्व विकास की भावना भी विकसित हो रही है | विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने स्वयंसेवकों को अनुशासन में रहकर व्यवस्थित जीवन जीने की कला का बोध कराया | इस अवसर पर कार्यक्रम में सूरजमणि, सुशील रावत, ललित मोहन जोशी, श्यामसुंदर रयाल, दिनेश चंद्र पांडेय, मनोज कुमार पंत, करणपाल बिष्ट, राजेश बडौला, संदीप कुमार, लक्ष्मी चौहान, मनोरमा शर्मा एवं 50 स्वयंसेवी उपस्थित रहे|

ALSO READ:  UK : लीलम व बोगड्यार में BSNL टावर हो गए क्रियाशील, धरातल पर दोनों में नहीं है सिंगनल दो साल से शो पीस बने हुए हैं

Related Articles

हिन्दी English