ऋषिकेश:ABVP के 78वें स्थापना दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, पूर्व महापौर अनिता ममगाईं रहीं मुख्य अतिथि

ADVERTISEMENTS
- इस अवसर पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
- मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऋषिकेश की निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ऋषिकेश : आज विद्या मंदिर आवास विकास में ABVP के 78वें स्थापना दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, विचार गोष्ठी का हुआ आयोज हुआ। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय छात्र दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश ज़िले द्वारा एक भव्य विचार गोष्ठी और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्या मंदिर विद्यालयों के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऋषिकेश की निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और परिषद युवाओं में राष्ट्रभक्ति व समाज सेवा के संस्कार भरने का सराहनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एवं प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यार्थियों को निरंतर कड़े परिश्रम और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आर्यन नामदेव और जिला संगठन मंत्री मनु प्रताप सिंह ने संगठन के 78 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र निर्माण और शैक्षणिक सुधारों में परिषद के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मूल मंत्र पर चलते हुए छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने के लिए सदैव संकल्पित है। सम्मान समारोह के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान भारी संख्या में विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



