कांडा-कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया सौंग-मुनार मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण  किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
बागेश्वर : कांडा-कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया पहुंचे आपदाग्रस्त इलाके में. इस दौरान उन्होंने बारिश व अतिवृष्टि से अवरुद्ध सौंग-मुनार मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण  किया. विधायक सुरेश गडिया ने जानकारी देते हुए का, ” मेरे विधानसभा क्षेत्र कपकोट में हो रही लगातार भारी बारिश व अतिवृष्टि से अवरुद्ध सौंग-मुनार मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर क्षत्रिग्रस्त मोटर मार्ग को यातायात के सुचारू संचालन के लिए तत्काल खोलने के लिए निर्देशित किया साथ ही विभागीय अधिकारियों से आपदा के दौरान हुए नुकसान व मरम्मत कार्यों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए एवं मरम्मत कार्यों के आगणन गठित करने के दिशा निर्देश दिए।मैं आपके सहयोग हेतु लिए हर समय उपलब्ध हूँ और आप लोगों के बीच एक भाई एक बेटे के रूप में दिन-रात खड़ा रहूँगा। मैं समस्त क्षेत्रवासियों के अपील करता हूँ कि आपदा के इस कठिन समय में संयम से कार्य करें एवं अनावश्यक रूप से आवाजाही से बचे।स्थलीय निरीक्षण के दौरान तहसीलदार लोहनी जी, अधिशासी अभियंता PMGSY श्री अंबरीश रावत जी, कनिष्ठ अभियंता श्री देवेंद्र कुमार जी, श्री ओम प्रकाश ऐठानी, मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश जोशी जी, श्री हरसन ऐठानी जी, श्री संतोष उपाध्याय जी, श्री करम सिंह दानू जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : अल्मोड़ा में बिट्टू कर्नाटक के प्रयास रंग लाए,बेस अस्पताल की खराब सिटी स्कैन मशीन हुई दुरुस्त, खुद भाजपा नेता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English