ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट के पास मायाकुंड की सीढ़ियों में मिला बुजुर्ग भिक्षु मृत, घाट पुलिस ने लिया शव को कब्जे में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: बुधवार को दोपहर के समय त्रिवेणी घाट के पास मायाकुंड जाने वाली सीढ़ियों पर एक बुजुर्ग ब्यक्ति मृत मिला। मृतक की उम्र लगभग 60-65 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से घाट पर शिक्षा मांग कर अपना पेट पाल रहा था।

आज दिन में त्रिवेणी घाट पर मायाकुंड जाने वाली रास्ते पर सीढ़ियों में बुजुर्ग भिक्षु मृत मिला। वहां आसपास में उसको जानने वाले किसी व्यक्ति ने उसके पास जाकर देखा तो कोई भी हलचल नहीं हो रही थी। ऐसे में घाट चौकी पर जाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। उसके बाद पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लेकर आगे विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU

पुलिस के अनुसार उसके पास कोई खास कागजात नहीं मिले हैं जिससे उसके परिवार के बारे में पता चल सके और उसके परिजनों से सम्पर्क कर सके। हालांकि वह काफी समय से  घाट पर भिक्षा मांग कर अपना पेट पाल रहा था।

Related Articles

हिन्दी English