कृपालु जी महाराज की तीनों बेटियों में से सड़क दुर्घटना में 1 की मौत 2 घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
जगद्गुरु कृपालु जी महाराज

ग्रेटर नॉएडा : दनकौर थाना इलाके में देर रात कृपालु जी महराज की तीनों बेटियों के साथ बड़ा हादसा हो गया. वे दो गाड़ियों में दिल्ली जा रही थी. एक कार के ऊपर कैंटर गिर गया. बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गयी. बाकी कृष्णा और श्यामा घायल हैं. उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कृपालु जी महराज उत्तर प्रदेश के  प्रताप गढ़ जिले में कुंडा  के भक्ति धाम मानगढ़ के संस्थापक और मथुरा के प्रेम मंदिर वाले जगद्गुरु कृपालु महराज की भी निधन हादसे में हुआ था. तीनों बहनें दिल्ली जा रही थी. दनकौर थाना इलाके में रात में हुई घटना. यमुना एक्स्पेस्स्वे पर उनकी कार पर कैंटर ओवर टेक करते समय पलट गया. इसके अलावा चार लोग घायल हैं.सभी को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.तीनों ही बेटियां महाराज की अविवाहित हैं. सोमवार को विशाखा का अंतिम संस्कार यमुना ट पर किया जायेगा. ७२ साल की डा विशाखा त्रिपाठी,६८ साल की डा कृष्णा त्रिपाठी और ६६ साल की श्यामा त्रिपाठी शनिवार रात दो गाड़ियों से दिल्ली जा राठी . दोनों ही गाड़ियों को उनके सेवादार चला रहे थे. घटना लगभाग रात ३ बजे की है. मानगढ़ में तीन दिन का शोक घोषत कर दिया है. अंतिम संस्कार वृन्दावन में किया जायेगा. कृपालु महाराज के ट्रस्ट द्वारा कई विद्यालय, हॉस्पिटल, अनाथालय और गौशालाएं भी संचालित होती हैं. तीनों बहने आध्यात्म  और वैराग्य में लीन हो गयी थी. कृपालु महाराज का निधन भी एक हादसे में हुआ था. १३ नवंबर  २०१३ को ९१ वर्ष की आयुत में उनका निधन हो गया था. महाराज ऐसे पहले महाराज थे उनका कोई शिष्य नहीं था. उनका जन्म ६ अक्तूबर १९२२ में प्रतापगढ़ के मनगढ़ में हुआ था.

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर में पालिका अध्यक्ष ने करा दिया ये बड़ा काम..जानिये

Related Articles

हिन्दी English