यूपी : फायर सेफ्टी वीक के अवसर पर सुल्तानपुर में नर्सिंग स्टाफ को दिलाई गई शपथ एवं प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS
- प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रियंक वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ आयोजित
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ फायर सेफ्टी वीक के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर के अस्पताल ब्लॉक में नर्सिंग स्टाफ के लिए अग्नि सुरक्षा विषयक शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के महत्व, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CMS डॉ. अविनाश, डॉ. आरिफ,डॉ. सुरभि, डॉ.मीनू,डॉ.आशीष तथा मैट्रन प्रेमलता की विशेष उपस्थिति रही। प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित सभी नर्सिंग स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपात स्थिति में तत्परता से कार्य करने की शपथ ली। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से अस्पताल परिसर में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य कर्मियों को आपात स्थितियों के लिए तैयार रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।



