ऋषिकेश नगर निगम में अब घर बैठे आप हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं, ऑनलाइन पोर्टल लांच

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  आज नगर निगम के भवनकर अनुभाग के लिए नया ऑनलाइन पोर्टल आधिकारिक तौर पर लॉंच किया गया। इस डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे भवनकर का भुगतान, नामांतरण आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैँ ।इस अवसर पर *नगर निगम के महापौर,  शम्भु पासवान द्वारा अवगत कराया गया कि , “यह पहल नागरिकों को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध सेवाएँ प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर से 24 × 7 भवनकर सेवाएँ प्राप्त कर सकता है।”
नगर आयुक्त  गोपाल राम बिनवाल द्वारा अवगत कराया गया कि “पोर्टल  के संचालित होने से प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी तथा निगम आशा करता है कि यह डिजिटल समाधान नागरिकों के जीवन को आसान बनाते हुए शहर के विकास में नई गति देगा”।इस अवसर पर  गोपाल राम बिनवाल, नगर आयुक्त, चंद्रकांत भट्ट, सहायक नगर आयुक्त, अनिल कुमार पंत, कर अधीक्षक,  यशवीर सिंह, कर निरीक्षक आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

हिन्दी English