देहरादून : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के ऋषिकेश स्थित प्रचार कार्यालय बंद किये जाने का निर्णय गलत : सुरेश सेमवाल

चार धाम महापंचायत ने प्रचार कार्यालय पूर्ववत खोलने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा 50 वर्षों से चल रहे प्रचार- जनसंपर्क कार्यालय को बंद किये जाने पर नाराजगी जाहिर की है। मंदिर समिति से शीघ्र कार्यालय को पूर्ववत खोलने की मांग की। महापंचायत ने समिति धर्मशालाओ को ठेके पर देने पर भी एतराज जताया।

ALSO READ:  UK : शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस

चार धाम महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा है कि धार्मिक संस्थाओं में पदाधिकारियों को अपने अहम के चलते निर्णय नहीं लेने चाहिए। सेमवाल ने कहा सदियों से चारधाम यात्रा की शुरुआत हरिद्वार एवं ऋषिकेश से होती रही है। हरिद्वार -ऋषिकेश से तीर्थयात्रियों को आगे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री यात्रा के मार्गदर्शन केन्द्र रहा है। ऐसे में प्रचार कार्यालय का बंद किये जाने का कोई औचित्य नहीं है।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय डाक सप्ताह पर उपडाकघर पांखु के लिए मेल वाहन सेवा का शुभारंभ, दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर डाक सुविधा

चार धाम महापंचायत प्रवक्ता डा बृजेश सती ने भरत मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर समिति को क़ानूनी नोटिस देने का स्वागत करते हुए बदरी -केदार मंदिर समिति से प्रचार कार्यालय को पूर्ववत खोलने की मांग की है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English