उत्त्तराखण्ड जा रहे NIA के डिप्टी एसपी हिमांशु मेहरा की सड़क दुर्घटना में मौत, गर्लफ्रेंड घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुरादाबाद :  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डिप्टी एसपी हिमांशु मेहरा की मौत हो गई। हादसा कटघर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर अंडरपास के पास देर रात हुआ, जब उनकी बाइक आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, हिमांशु मेहरा दिल्ली स्थित NIA मुख्यालय में तैनात थे और बाइक से उत्तराखंड के बाजपुर की ओर जा रहे थे। उनके साथ जयपुर निवासी  महिला मित्र पूनम भी मौजूद थीं, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हिमांशु मेहरा को मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ:  UK : CM सख्त बोले, शिकायत का तय समय सीमा के अंदर समाधान हो, संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।वह TMU में भर्ती है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में PSP अस्पताल द्वारा कठघरिया क्षेत्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

हिमांशु मेहरा के निधन की खबर से उनके परिवार, सहयोगियों और सुरक्षा एजेंसियों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिवार में उनके मां और भाई हैं।

“सड़क हादसे में एनआइए के डिप्टी एसपी हिमांशु मेहरा की मृत्यु हुई है, जबकि उनके साथ मौजूद महिला मित्र पूनम निवासी जयपुर घायल हैं। महिला मित्र ने ही डिप्टी एसपी की मां व भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी।”

– कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English