बागेश्वर : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह 5 जून को कौसानी पहुचेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
बागेश्वर :  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह जनपद में आ रहे है। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार  राज्यपाल 5 जून को 2.30 बजे रानीखेत से चलकर 4.30 बजे केएमवीएन रेस्ट हॉउस कौसानी पहुचेंगे। शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा रात्रि विश्राम कौसानी में करेंगे। अगले दिन 6 जून को प्रातः 9.30 बजे के केएमवीएन रेस्ट हाउस से चलकर 9.35 बजे अनासक्ति आश्रम पहुंचेंगे। तथा 10.5 बजे कौसानी से अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
इधर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई व पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर आर घोड़के ने कौसानी पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हैलीपैड, आवास, सुरक्षा, वाहन, साफ-सफाई, सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिसमें उन्होंने राज्यपाल के दौरे से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने विद्युत व्यवस्था को उचित बनाए रखने और चिकित्सा दल की मौजूदगी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English