कोहिनूर हीरे को भारत वापस दिलाने की वकालत की है न्यूयॉर्क मेयर ने

USA /नई दिल्ली : न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने ऐतिहासिक कोहिनूर हीरे को भारत वापस दिलाने की वकालत की है. किंग चार्ल्स तृतीय की अमेरिका यात्रा के दौरान ममदानी ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें निजी मुलाकात का अवसर मिलता है तो वह ब्रिटिश सम्राट से इस बेशकीमती हीरे को भारत को सौंपने की अपील करेंगे. ममदानी का ये बयान 11 सितंबर के हमलों के पीड़ितों की याद में आयोजित एक कार्यक्रम से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आया है. उल्लेखनीय है, कैरेट का प्रसिद्ध हीरा है। भारत ने लंबे समय से इस हीरे को वापस लौटाने की मांग की है।
कोहिनूर, जो वर्तमान में ब्रिटिश क्राउन ज्वेल्स का हिस्सा है और लंदन के टावर में रखा गया है, 105.6 कैरेट का प्रसिद्ध हीरा है. भारत ने लंबे समय से इस हीरे को वापस लौटाने की मांग की है. इतिहासकारों के अनुसार, 1849 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने पंजाब पर कब्जा करने के बाद महाराजा दलीप सिंह से यह हीरा लिया था और 1850 में इसे महारानी विक्टोरिया को भेंट कर दिया गया था.भारत को 1947 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने के बाद भी कोहिनूर को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद जारी रहा है.



