(NEET मामला) NTA DG सुबोध कुमार सिंह को कहा नमस्ते, उत्तराखंड निवासी पूर्व आईएस प्रदीप सिंह खरोला को मिली जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली : NEET विवाद मामले में  बड़ा अपडेट आया है. अब सरकार ने  NTA के डीजी सुबोध कुमार को हटा दिया है.  प्रदीप सिंह खरोला नए महानिदेशक (DG)  बनाये गए हैं , 23 जून को होने वाली NEET PG परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है.

NEET परीक्षा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया  है . उनकी जगह प्रदीप सिंह खरोला को नया महानिदेशक नियुक्त किया है। प्रदीप सिंह खरोला कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और इंडियन ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन के CMD हैं।  पेपर लीक मामले के बाद देश में विपक्ष ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था. छात्रों ने भी कई जगह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था. ऐसे में सरकार के लिए यह मुश्किल और जटिल समस्या सामने दिखाई दे रही है.  सरकार केलिए क्या करो क्या न कहो वाली स्थित है. फिर भी डीजी को हटा कर बड़ा एक्शन लिया है. लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है इसमें. इस घटनाक्रम के बीच, 23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा भी रद्द कर दी गई है और इसकी नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। यह परीक्षा नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा कराई जाती है। इस परीक्षा में गड़बड़‍ियों के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा, शिक्षा मंत्रालय ने NTA की परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और गड़बड़‍ियां रोकने के लिए 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

इस समिति के प्रमुख ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन होंगे। यह समिति दो महीने में शिक्षा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस कमेटी के गठन की घोषणा 20 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी।समिति NTA के स्ट्रक्चर, फंक्शनिंग, एग्जाम प्रोसेस, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफर और डेटा, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को सुधारने के लिए सुझाव देगी ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़‍ियों को रोका जा सके।प्रदीप सिंह खरोला नए महानिदेशक बने हैं वे मूल रूप से  उत्तराखंड के रहने वाले हैं. वे देहरादून के रहने वाले हैं. वे देश के काबिल आईएस अधिकारियों में से एक हैं.

Related Articles

हिन्दी English