यूपी : नारी शक्ति वंदन बिल पास होने पर सुल्तानपुर में भाजपा की महिला नेताओं ने मनाई खुशी..

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को किया सशक्त : सुमन सिंह

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के संसद के दोनो सदनों से पारित होने पर सुपर मार्केट स्थित भाजपा नगर कार्यालय पर पार्टी की महिला नेताओं ने एक – दुसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि इस बिल का उन्हें 27 साल से इंतजार था.आज से एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है.यह महिलाओं के लिए सबसे बड़ा दिन है.भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री बबिता तिवारी ने कहा चाहे 370 हो या आर्थिक आधार पर आरक्षण या फिर तीन तलाक कानून पीएम मोदी ने ही ये सब कर के दिखाया है। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की तारीफ यूएन ने भी की है।जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश ने कहा महिलाओं को गैस कनेक्शन, आवास,शौचालय देकर पीएम मोदी ने उन्हें सशक्त किया है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि महिला मोर्चा की नेताओं व कार्यकर्ताओ ने तिकोनिया पार्क में भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर जश्न मनाया और प्रधानमंत्री का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में कोकिला तिवारी,कमला सिंह,रेनू सिंह,
पुष्पा श्रीवास्तव,कुसुम सिंह, रचना अग्रवाल,रचना सिंह, कुमकुम, रेनू तिवारी, रीना जायसवाल,गीता पांडे, कंचन गुप्ता, कविता अग्रवाल, कुमकुम पांडे,माहेश्वरी जायसवाल,सरोज चौरसिया दीपिका, कमलेश वर्मा, ज्ञानमती,श्यामदेवी, मालती,रेखा चौरसिया आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

हिन्दी English