मसूरी : उक्रांद महिला प्रकोष्ठ ने पटरी व्यापारियों की आवाज उठाई, उग्र आंदोलन की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मसूरी : शहीद स्थल पर आज रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति द्वारा शासन-प्रशासन, नगर पालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सद्बुद्धि के लिए “बुद्धि शुद्धि यज्ञ” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान देहरादून से उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत भी शहीद स्थल पहुंचीं और हवन में आहुति दी।इस मौके पर उक्रांद नेताओं ने शासन-प्रशासन और नगर पालिका को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही रेहड़ी-पटरी से जुड़े गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी गरीबों के घर उजाड़े गए और अब उनके रोजगार पर भी संकट खड़ा कर दिया गया है। साथ ही सरकार और मंत्री गणेश जोशी पर क्षेत्र के मूल निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।उक्रांद महिला प्रकोष्ठ ने कहा कि शहर का समुचित विकास तभी संभव है, जब गरीब और कमजोर वर्ग की आवाज को सुना जाए। उन्होंने पटरी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि यदि शीघ्र कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो उत्तराखंड क्रांति दल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके साथ सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन करेंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई को तेज करेंगे।
ALSO READ:  UK : नेपाली फार्म स्थित शहीद पार्क में खटीमा एवं मसूरी गोलीकांड के शहीदों की 32वीं बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Ad

Related Articles

हिन्दी English