रुद्रप्रयाग में महिला का मर्डर… पुलिस ने किया आरोपी राजीव त्यागी उर्फ़ गाँधी को  गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रुद्रप्रयाग : 31 अगस्त 2024 को जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत अमसारी गांव में दिन दहाड़े एक महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर हत्या  करने के पश्चात हत्यारोपी फरार हो गया था। पहाड़ की शान्त वादियों में इस प्रकार के घटनाक्रम को जनपद पुलिस के स्तर से चुनौती के रूप में लिया गया। घटना के दिन ही पुलिस के स्तर से मृतका की मां की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में हत्या का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।एसपी रुद्रप्रयाग ने सीओ रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित कर पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दिये जाने हेतु सम्भावित स्थानो पर रवाना किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा वहां के किसी मामले में गिरफ्तार इस अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड पर दिल्ली से रुद्रप्रयाग लाकर आवश्यक पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया गया है। हत्याकांड में प्रयुक्त असलाह इत्यादि के बारे में विवेचना प्रचलित है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राजीव त्यागी उर्फ गांधी त्यागी पुत्र  सर्वेश कुमार निवासी ग्राम हैदरपुर थाना शालीमारबाग दिल्ली
May be an image of 7 people and text
Ad

Related Articles

हिन्दी English