मुनि की रेती :[पहल] 20 किलो प्लास्टिक के खिलौने और 200 किलो वेस्ट कपडे एकत्रित किये नगर पालिका ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :  नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के आर.आर.आर. व्हील सेंटर वाहन में पहले दिन 200 किलोग्राम वेस्ट कपड़े और 20 किलोग्राम प्लास्टिक के खिलौने एकत्र किए गए। सोमवार को नगर क्षेत्र में वेस्ट क्लॉथ, ई-वेस्ट और घरों की अन्य अनुपयोगी सामग्रियों के संग्रह हेतु आर.आर.आर. व्हील सेंटर वाहन का पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके बाद निकाय की टीम ने आनंद विहार ढालवाला में आर.आर.आर. ऑन व्हील कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस के तहत प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना थीम पर आई.ई.सी. कार्यशाला आयोजित की गई और सभी लोगों को पंपलेट व स्टीकर बांटकर जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल ने आर.आर.आर. व्हील सेंटर में आने वाले लोगों को कपड़े के बैग वितरित किए और रोजमर्रा की खरीददारी में प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की अपील की। उन्होंने बताया कि वेस्ट क्लॉथ, ई-वेस्ट व घरों की अन्य अनुपयोगी सामग्री के कलेक्शन हेतु निकाय की ओर से प्रति सप्ताह रविवार के दिन आर.आर.आर. व्हील सेंटर वाहन का संचालन वार्डों में किया जाएगा।  मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, आई.ई.सी. टीम के सदस्य प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी आदि उपस्थित थे।
ALSO READ:  UK : देवलचौड़ खाम हल्द्वानी पहुंच दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने सरस्वती देवी के निधन पर परिहार परिवार से मिल शोक सांत्वना प्रकट की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English