मुनिकी रेती : प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना थीम पर जीरो वेस्ट इवेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना थीम पर जीरो वेस्ट इवेंट कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने वार्ड 10 में कपड़े के थैले वितरित किए, साथ ही लोगों प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। बता दें कि पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस को प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना थीम पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से 05 जून से 20 जून तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत शुक्रवार को प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में निकाय की टीम ने जीरो वेस्ट कार्यक्रम के तहत वार्ड 10 में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक किया एवं सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की अपील की। इस दौरान प्रभारी सफाई निरीक्षक ने लोगों को ट्रिपल आर रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल की जानकारी दी और सभी से पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की अपील की। मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English