मुनि की रेती : जिन उपभोक्ताओं के पानी के बिल अधिक आए हैं, वे फिलहाल भुगतान न करें : नीलम बिजल्वाण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मुनि की रेती ढालवाला में पानी के बिल ज्यादा, चेयरमैन ने की बैठक EE और JE से 

मुनि की रेती  : ढालवाला और मुनि की रेती इलाके में पानी के बिल ज्यादा आने से लोग परेशान हैं. उसी मामले में नगर पालिका मुनि की रेती -ढालवाला चेयरमैन नीलम बिजल्वाण ने की बैठक विभाग के EE और JE के साथ. नीलम बिजल्वाण ने जानकारी देते हुए बताया, “नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती क्षेत्र में पानी के बिलों में हो रही अप्रत्याशित बढ़ोतरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज जल संस्थान के अधिशासी अभियंता (EE) एवं अवर अभियंता (JE) के साथ बैठक की गई।विभाग के अनुसार, बिलों में बढ़ोतरी सॉफ्टवेयर की तकनीकी त्रुटि के कारण हुई है, जिसे शीघ्र ठीक किया जा रहा है।क्षेत्रवासियों से अनुरोध:”

“1.जिन उपभोक्ताओं के बिल अधिक आए हैं, वे फिलहाल भुगतान न करें।
2.तकनीकी सुधार के बाद संशोधित बिल जारी किए जाएंगे, उसी का भुगतान करें।
3.किसी भी अन्य समस्या के लिए नगरपालिका कार्यालय या जल संस्थान से संपर्क करें।
“क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Related Articles

हिन्दी English