UK :रामनगर से देहरादून के बीच नई ट्रेन की मिली स्वीकृति, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली /देहरादून : उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही रामनगर और देहरादून के बीच एक नई रेल गाड़ी चलनी वाली है. यह जानकारी गढ़वाल संसद अनिल बलूनी साझा की है. उन्हूने इसके लिए रेल मंत्री का आभार जताया है. बलूनी के मुताबिक़,  ” मित्रों, आप सभी के साथ उत्तराखंड की रेल सेवाओं में एक और उपलब्धि साझा कर रहा हूं ।मुझे माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने मेरे द्वारा निवेदित रामनगर से देहरादून के मध्य नई रेलगाड़ी के परिचालन की स्वीकृति की जानकारी दी है। मंत्री जी का कोटि – कोटि आभार, जिन्होंने निरंतर उत्तराखंड की जनता के रेल सुविधा से जुड़े मेरे निवेदनों पर सदैव उदारता दिखाई है और हमें अनेक रेल सेवाओं के परिचालन और स्टॉपेज की स्वीकृतियां प्रदान की हैं ।हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी का कार्यकाल देश के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए उपलब्धियों से भरा रहा है। रामनगर-देहरादून रेल सेवा से पूर्व काठगोदाम-देहरादून के बीच ‘नैनी दून एक्सप्रेस’, कोटद्वार से नई दिल्ली के लिए रेल सेवा, देहरादून से लखनऊ हेतु ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ जैसी सौगातें हमे प्रदान की हैं।रामनगर-देहरादून रेल सेवा प्रारंभ होने से उस क्षेत्र के नागरिकों को देहरादून के आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी तथा उनका धन और समय बचेगा।”

ALSO READ:  UK :खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान

Related Articles

हिन्दी English