ऐसा विधायक उत्त्तराखण्ड का जो करवा रहा है अपने क्षेत्र के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत, सीएम से लेकर आम लोगों ने की तारीफ
विधायक विनोद कंडारी अपने खर्चे पर यह सारा कार्यक्रम कर रहे हैं
ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश: भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत देवप्रयाग विधान सभा के स्कूली छात्र छात्राएं शुक्रवार देर शाम पहुंचे ऋषिकेश। ऋषिकेश में योग नगरी रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए हुए विद्यार्थी रवाना।

आपको बता दें, देवप्रयाग भाजपा विधायक विनोद कंडारी करवा रहें हैं बच्चों को भ्रमण। कल यूपी की विधानसभा में भी जायेंगे छात्र। अयोध्या दर्शन का भी है कार्यक्रम। विधायक के इस पहल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ आम लोगों ने भी तारीफ की है वहीं विधायक के इस पहल का अन्य विधायकों और सांसदों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।
देवप्रयाग विधानसभा से भाजपा विधायक विनोद कंडारी के द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 10 वीं में टॉप करने वाले छात्रों को भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक देश के कई स्थानों पर भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। आज मुख्यमंत्री आवास में भी देवप्रयाग विधानसभा के बोर्ड टॉपरों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की तो वहीं उत्तराखंड विधानसभा पहुंचकर किस तरीके से विधानसभा की कार्यवाही चलती है, इसको भी बारीकी से समझा।
भाजपा विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि छात्रों आगे बढ़ने का मौका मिले और देश की विभिन्न स्थानों का भ्रमण करके उन्हें जानकारी हासिल हो इस उद्देश्य से उनके द्वारा यह कार्यक्रम हर वक्त कराया जाता है। जो वो अपने खर्चे पर करवाते हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने की घोषणा की है। और इसके लिए कार्य योजना बनाने की बात कही है ताकि देवप्रयाग विधानसभा के साथ पूरे प्रदेश के उत्तराखंड बोर्ड टॉपर देश का भ्रमण कर सके।
कल सुबह सभी बच्चे लखनऊ पहुंचेंगे जहां उन्हें यूपी विधानसभा में भ्रमण का मौका मिलेगा साथ ही आईआईटी कानपुर का भी भ्रमण करेंगे। अयोध्या में बन रही भव्य राम मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य भी छात्रों को मिलेगा। भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम कर रहे बच्चों ने अपने विधायक विनोद कंडारी का विशेष आभार भ्रमण कराए जाने को लेकर जहां व्यक्त किया है वहीं का है कि कुछ चीजें उन्होंने जो किताबों में पड़ी थी। उन्हें भ्रमण करने के बाद उससे ज्यादा जानकारी उन्हें किताबों से ज्यादा भ्रमण करने से मिल रही है और वह अपने को खुद किस्मत समझते हैं कि वह इस कार्यक्रम का हिस्सा है।
विधायक विनोद कंडारी के इस पहल और शोध की चौमुखी तारीफ हो रही है वही अगर जनप्रतिनिधि इस तरह सामने आता है तो समाज में एक अच्छा संदेश जाता है जिससे न केवल समाज मजबूत होगा बल्कि देश भी मजबूत होगा क्योंकि मेधावी छात्र जगह जगह जाकर नई चीज सीखेगा।



