ऋषिकेश:चोपड़ा फार्म, बलजीत फार्म, बैटरी फार्म इलाके में विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शिल्यानाश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : स्थानीय  विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के खदरी ग्राम सभा के चोपड़ा फार्म स्थित गली नंबर 1, 2 एवं 3 में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़कों का, ग्राम सभा खदरी मे बलजीत फार्म मे 3.32 km लागत 2 करोड़ 17 लाख, ग्राम सभा श्यामपुर के बैटरी फार्म मे 1.88km  लागत 1 करोड़ 36 लाख व ग्राम पंचायत खदरी के मुख्य मार्ग से सामुदायिक भवन तक 3.20km लागत 1 करोड़ 96 लाख के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ग्राम सभा खदरी व श्यामपुर मे 7 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से लगभग 11.55 km सडक का गुणवत्ता पूर्वरक निर्माण किया जायेगा |
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधाओं का विकास उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इन सड़कों के बन जाने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुव‍िधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति एवं शिलान्यास के लिए डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही उनकी समस्या का समाधान होगा।कार्यक्रम में चंद्र मोहन पोखरियाल मंडल अध्यक्ष श्यामपुर, स्टॉप सिंह पुंडीर पूर्व ग्राम प्रधान खदरी, रजनी डोभाल क्षेत्र पंचायत खदरी , उमानंद बेलवाल, बृजमोहन कंडवाल , राम सरोप रणकोटी,सोनी रावत, कमल नेगी,पवन पांडे,पंकज जुगलान,सत्यपाल राणा,पंकज डोभाल,गजेंद्र भट्ट,विपिन रावत,अमित रावत,अशोक राणा,विपिन रावत,संतोषी चौहान, पद्मा नैथानी,मधु भट्ट, शोभा चौहान,सुरेन्द्र रयाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English