मंत्री सुबोध उनियाल ने जताया आभार पीएम, सीएम और केंद्रीय मंत्री खट्टर का…जानिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : केंद्र सरकार द्वारा आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में एच.टी., एल.टी. लाइनों के भूमिगतकरण एवं SCADA ऑटोमेशन हेतु ₹547.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ,केंद्रीय ऊर्जा मंत्री  मनोहर लाल खट्टर  एवं  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  का आभार व्यक्त किया है।

ALSO READ:  ऋषिकेश :यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की DGM मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा “कुछ समय पूर्व माननीय मनोहर लाल खट्टर  की अध्यक्षता में उत्तरी राज्यों के मंत्रियों के साथ हुए उच्च स्तरीय सम्मेलन में उत्तराखंड की भौगोलिक एवं पर्यटन स्थिति को ध्यान में रखते हुए बेहतर विद्युत कनेक्टिविटी को लेकर जो चर्चा हुई थी, आज उसका प्रत्यक्ष परिणाम प्रदेशवासियों के सामने है।”उन्होंने आगे कहा कि यह कदम न केवल ऋषिकेश बल्कि पूरे उत्तराखंड के विकास, पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।“ऋषिकेश, जो विश्वभर में योग, आध्यात्मिकता, धर्म और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है, अब और अधिक सशक्त एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त होकर प्रदेश और देश की प्रगति में योगदान देगा।”

ALSO READ:  UK: डोईवाला में हिस्ट्री शीटर राहुल उर्फ़ लक्की हुआ गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English