ऋषिकेश में निर्माणाधीन कार्यों को दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन और पेरिअर्बन योजना से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान निर्माणाधीन कार्यों को दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने डॉ अग्रवाल को बताया कि जल जीवन मिशन और पेरी अर्बन योजना से सड़कें तथा पानी के कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि खेरिकलां, मोतीचूर, हरिपुरकलां, गौहरीमाफी, खांड गांव में जल जीवन मिशन से कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि पेरी अर्बन से चक जोगीवाला, गुमानीवाला, भट्टोवाला, गढ़ी में जमीनी समस्या होने के कारण कार्य आरंभ नहीं हो सका है।उन्होंने बताया कि छिद्दरवाला, प्रतीतनगर, खदरी के अलावा शहरी क्षेत्रों में कार्य गतिमान है। इस पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि माह दिसंबर तक पूर्ण किया जाए। कहा कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।इस अवसर पर एचओडी जल संस्थान नीलिमा गर्ग, अधीक्षण अभियंता नमित रमोला उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English