ऋषिकेश: हिंदू नववर्ष पर नये ऋषिकेश को गढ़ने का लें संकल्प-अनिता ममगाई

नवरात्र महोत्सव की भी मेयर ने शहरवासियों को दी बधाई

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : नगर की प्रथम नागरिक महापौर अनिता ममगाई ने तीर्थ नगरी के लोगों को  हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 208 0और चैत्र नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नवरात्र महोत्सव के शुभारंभ पर बुधवार को महापौर ने  कहा कि चैत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और यह पर्व नवीन उत्साह के साथ राष्ट्र और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हो, नवरात्रि के अवसर पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नववर्ष राष्ट्र व आपके लिए शुभकारी हो,  देवभूमि ऋषिकेश व प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो, मेरी मां भगवती से यही प्रार्थना है।

ALSO READ:  UK : ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 27 संदिग्ध व्यक्तियों को 172(2) BNSS मे किया गिरफ्तार

महापौर ने कहा कि बीते कुछ समय में योग नगरी ऋषिकेश ने देश दुनिया के सामने सफलता की नए सोपान तय किए हैं। हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर फिर से सभी जोश और उत्साह के साथ नए साल के अभिनंदन के लिए तैयार हों। सकारात्मकता, एकजुटता और सहयोग से आगे बढ़े और नया ऋषिकेश गढ़ें।

ALSO READ:  UK : मुनि की रेती ढालवाला की महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह में शिरकत की

Related Articles

हिन्दी English