ऋषिकेश :नाभा हाउस में मेयर शम्भू पासवान ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की, बोले पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : मंगलवार को नाभा हाउस ऋषिकेश में महापौर शम्भू पासवान ने बृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की.  कार्यक्रम   परशुराम महासभा ऋषिकेश के द्वारा आयोजित किया गया था.  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन नेता जी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय नाभा हाउस ऋषिकेश में किया गया था.  जिसमें महापौर शम्भू पासवान  शामिल हुए.  इस अवसर पर,  मेयर शंभू पासवान ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. इसलिए पेड़ लगाना, एवं उसका संरक्षण भी आवश्यक है. इसके साथ-साथ  शंभू पासवान ने गंगा सफाई से लेकर तंबाकू नियंत्रण आदि विषयों पर भी बात की.  इस अवसर पर, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता  कुसुम कंडवाल, पूर्व मेयर अनिता ममगाईं,  पूर्व नगर  पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा,पार्षद रीना शर्मा,डीपी रतूड़ी,पंकज शर्मा, पार्षद माधवी  गुप्ता   समेत कई   लोग मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK : वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 18 लोगों को ₹ 51,000 - ₹ 51000  की धनराशि देने की घोषणा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English