ऋषिकेश : नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने बाजारों में निकलकर दीपावली पर्व की दी बधाई,साथ ही अपील भी की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाजारों में उतरकर शहर के व्यापारियों एवं खरीदारी के लिए आये लोगों को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रविवार को छोटी दीपावली पर्व पर नगर निगम महापौर ने शहर के बाजारों में निकलकर खुशियों के पर्व पर आपसी सोहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सभी से पर्व पर शहर को स्वच्छ रखने की भी अपील की।महापौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठा का भी संदेश देता है। उन्होंने शहरवासियों से  दीपावली परंपरा के अनुसार मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया। कहा कि हमारे घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो ऐसा प्रयास करें।हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों, क्योंकि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है।

ALSO READ:  UK :खेल मंत्री रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की

इस दौरान विनोद शर्मा, रीना शर्मा,चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, अनीता रैना,विजय बडोनी, मनीष बनवाल, प्रमोद शर्मा,कमला गुंसोला, विवेक गोस्वामी,अजय कालड़ा, रमेश अरोड़ा, राजकुमारी जुगलान, रोमा सहगल,रेखा सजवान, नेहा नेगी , कुलदीप टंडन आदि मौजूद रहें।

Related Articles

हिन्दी English