ऋषिकेश: नारियल फोड़कर महापौर अनिता ममगाईं ने विकास कार्यों का कराया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने वार्ड  संख्या 10 में अम्बेडकर नगर गली व  वार्ड नंबर 4 मे डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव  बैंक वाली गली में नारियल फोड़कर सड़क एवं नालियों का शिलान्यास किया।

नगर निगम महापौर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार अभियान अंतगर्त आज दो वार्डो में निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों के आवागमन में सहूलियत होगी। साथ ही,नालियों के निर्माण से जलभराव की समस्या से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया सड़क एवं नाली निर्माण को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिया गये हैं।

ALSO READ:  UK : ब्रह्मपुरी में जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज का 73वां जन्म महोत्सव  बड़ी धूमधाम से मनाया गया

जरूरत के अनुसार सड़क के किनारे नाली निर्माण भी किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने का निर्देश दिया गया है। कार्य में कोताही बरती गई तो ठेकेदार की खैर नहीं है। अंबेडकर नगर  स्थित मंदिर में क्षेत्रवासियों द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग पर महापौर ने आश्वासन दिया कि बजट की उपलब्धता पर मंदिर को संवारा जायेगा।

ALSO READ:  UK : भाजपा के  बरिष्ठ नेता डॉ ढाल सिंह बिसेन देवभूमि उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे

इस दौरान पार्षद मनीष शर्मा, शकुंतला शर्मा, रौशनी राणा, सुशील भट्ट, अक्षय खेरवाल, विक्रम डोगरा, विनोद सूद, नरेश खेरवाल, मुकेश खेरवाल, जितेंद्र भंडारी, रोबिन, माया, नंदू, कौशल, गुड्डी, बबली, विकी, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English