UK: CM पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा हल्द्वानी टीम द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया. बुधवार को प्रातः मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में दौड़ आयोजित की गयी. जिला भाजपा की तरह से दी गयी जानकारी के मुताबिक़, “युवा ऊर्जा के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का संकल्प! माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।युवा शक्ति के उत्साह और उमंग से सराबोर इस आयोजन में जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी, दर्जा राज्य मंत्री श्री मोहन पाठक जी, श्री दिनेश आर्य जी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक श्री प्रदीप जेनौटी जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप बिष्ट जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री कमल रावत जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हर्ष राजोर जी सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला महामंत्री श्री रंजन सिंह बर्गली जी द्वारा किया गया।युवा शक्ति—सशक्त उत्तराखंड! मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। “




