भारतीय नेशनल हॉकी टीम में हुआ मनीषा चौहान का चयन,उत्तराखंड के यमकेश्वर की रहने वाली है मनीषा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : यमकेश्वर उत्तराखण्ड की मूल निवासी मनीषा चौहान  का नेशनल भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है. हॉकी इण्डिया द्वारा भारतीय महिला हॉकी में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गयी जिसमें मनीषा चौहान  का भी चयन हुआ है। आपको बता दें,तेज तर्रार फोर्वोर्ड वन्दना कटारिया जो हरिद्वार की रहने वाली हैं वे भारतीय टीम का  प्रतिनिधितिध्व  कर चुकी हैं. अब मनीषा, यमकेश्वर निवासी  ने भी राज्य का नाम रोशन किया है. आपको बता दें,  सविता पूनिया की जगह सलीमा टेटे बनीं भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कप्तान FIH हॉकी प्रो लीग 2023-24 के यूरोप चरण के लिए सलीमा टेटे को भारतीय महिला हॉकी टीम का नया कप्तान बनाया गया है जबकि नवनीत कौर को उपकप्तान की ज़िम्मेदारी दी गई है..एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड लीग के लिए हॉकी इंडिया ने 24 सदस्यीय टीम का एलान किया। इस लीग में सलीमा का टेस्ट होगा। झारखंड के सिमडेगा जिले से ताल्लुक रखने वाली सलीमा के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, टीम में युवा और अनुभव खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।

Related Articles

हिन्दी English