यूपी : मणिपुर घटना को लेकर सुल्तानपुर में कांग्रेसी हुए आंदोलित,प्रदर्शन कर जताया विरोध
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में सैकङो कांग्रेसियो ने सड़क पर किया प्रदर्शन

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर सुल्तानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर हिंसा व जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
आपको बताते चलें सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय से कांग्रेसियों ने जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे जहां घंटों बैठकर जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। मणिपुर हिंसा मामले एवं 2 दिन पूर्व 2 महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़कों पर परेड कराने व उनके साथ कुकृत्य किए जाने को लेकर कांग्रेस ने घोर निंदा करते हुए मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के संबंध जिला अधिकारी जसजीत कौर के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मणिपुर में 2 महिलाओं का वायरल वीडियो ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया इससे सिर्फ मणिपुर ही नहीं पूरा देश कलंकित हुआ है, मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए,जिससे भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना न घटित हो जिससे पूरे देश को शर्मसार न होना पड़े।
इस मौके पर नफीस फारुकी,फिरोज अहमद,ओम प्रकाश त्रिपाठी, योगेश सिंह,पवन मिश्र कटावा, राहुल त्रिपाठी ,अरुण कुमार त्रिपाठी, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, मीनू यादव,हौसिला भीम, राजेश तिवारी, मिश्रा,सुब्रत सिंह सनी, मानस तिवारी, धर्मराज मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह,राजेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश दूबे, इकराम, लालता पाठक,रणवीर सिंह राना, अतहर नवाब, राहुल सिंह, मोहित तिवारी,राहुल तिवारी, मो इमरान खान, मोहम्मद कमर खान, अतिउल्ला अंसारी, मानिक चंद श्रीवास्तव, पवन मिश्र नन्हे, शक्ति प्रसाद तिवारी, नफीस पठान, देवेंद्र तिवारी, विनय त्रिपाठी, दया शंकर दूबे, विजय सिंह,जयप्रकाश तिवारी, नंदलाल मोर्य, राजेश ओझा, चंद्रभान सिंह चुन्ना, पंकज सिंह, दीपक सोनी, राधेश्याम पांडे,महेंद्र कोरी, काली सहाय सिंह, आशुतोष मिश्रा, शिवकुमार तिवारी, अकबर अली, शीतला साहू आदि लोग मौजूद रहे।