ऋषिकेश निवासी स्वैच्छिक रक्तदान की अलख जगाने वाला एक प्रहरी…युवा चिराग गुप्ता…जानें

समाज में दे रहा है अहम योगदान युवा चिराग गुप्ता, अभी तक सैकड़ों रक्तदान शिविरों में कर चुका है शिरकत

Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  अगर मन मे इच्छाशक्ति है तो एक साथ कई काम किए जा सकते हैं। युवा अगर समाज में सबसे आगे चल कर भूमिका निभाता है तो समाज को मजबूती मिलती है.,…हम बात कर रहे हैं युवा चिराग गुप्ता की.   ऋषिकेश क्षेत्र आईडीपीएल का एक बालक जो शिक्षा , खेल व सामाजिक कार्यों मे लगातार काम कर रहा है। यह बालक कोई और नही बल्कि शिक्षा, खेल , युवा पीढ़ी के उत्थान व सामाजिक कार्यों के लिए कई बार सम्मानित हो चुके भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के इंडियाज बेस्ट काउंसलर 2023, स्वच्छता चैंपियन नगर निगम ऋषिकेश, पर्यावरणविद, चारधाम यात्रा मित्र, खेल प्रशिक्षक  व शौर्य सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित  ओम प्रकाश गुप्ता का बड़ा पुत्र चिराग गुप्ता है। चिराग बैडमिंटन, हॉकी के साथ साथ एक अच्छा एथलीट भी है और पढ़ाई मे भी काफी अच्छा बालक है। कुछ वर्ष पूर्व इस बालक को ईमानदारी के लिए भी पुरस्कृत किया जा चुका है। इसके साथ साथ चिराग एनसीसी  कैडेट भी हैं और विज्ञान , वाइल्ड लाइफ , इट राइट इंडिया, फिट इंडिया , राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण , विकसित भारत इत्यादि  प्रतियोगिताओं में भी  सम्मानित हो चुका है।खेलों के समर्थक और खुद खिलाड़ी रहे और अब कोचिंग की भूमिका निभा रहे  ओम प्रकाश गुप्ता और उनके दोनों    पुत्र चिराग गुप्ता व अंकुर गुप्ता राष्ट्रीय खेल हॉकी को प्रोत्साहित करते  हैं और आज ये तीनों हॉकी खेल को बढ़ाने के लिए कार्य करते है. रोजाना हॉकी खेलते भी हैं. ताकि राष्ट्रीय खेल के प्रति समाज का दृष्टिकोण सकारात्मक बना रहे।अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व हॉकी के जादूगर स्व. ध्यानचंद को भारत रत्न से नवाजा जाए इस विश्वास के साथ आप छोटे छोटे बच्चो को इस खेल के लिए प्रेरित करते रहते है। आपका उद्देश्य खेलो के माध्यम से युवा पीढ़ी को पहचान दिलाना है।

Related Articles

हिन्दी English