लक्ष्मण झुला पुलिस ने 10.50 किलो गांजा बरामद किया, सहारनपुर निवासी तस्कर रामपाल गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • #कप्तान को मिले #इनपुट पर की गयी #सघन_चेकिंग के परिणामस्वरूप #नशा_तस्कर_चढ़ा पौड़ी पुलिस के #हत्थे
  • पौड़ी पुलिस ने 10.5 #किलो_ग्राम #अवैध_गांजा के साथ 01 #गांजा_तस्कर को किया #गिरफ्तार
ऋषिकेश/पौड़ी : मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी  लोकेश्वर सिंह को किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति यमकेश्वर से गांजा खरीदकर हरिद्वार ले जाने की सूचना है जिस पर  द्वारा प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला  रवि सैनी व यातायात उपनिरीक्षक  अमित भट्ट को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। लक्ष्मण झूला पुलिस टीम के सघन चेकिंग के दौरान लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत गरूड़ चट्टी चैक पोस्ट पर पुलिस टीम द्वारा वाहन संख्या-UK 03 TA 0878 बुलेरो की चेकिंग की गयी जिसमें एक कट्टे में गांजा बरामद हुआ। चालक से पूछने पर पता चला की यह कट्टा वाहन में सवार रामपाल,निवासी- पठानपुरा देवबंद, जनपद- सहारनपुर का है आवश्यक जांच और पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा रामपाल को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल (10.5 किलोग्राम अवैध गांजा) को मौके पर सील किया गया। उक्त मामले में अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0-02/2025, धारा- 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नोट- सभी से निवेदन है कि अपने आस पास होने वाली इस प्रकार की अनैतिक कार्यों की सूचना पुलिस को देकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं।

Related Articles

हिन्दी English