लक्ष्मण झूला पुलिस ने किया गिरफ्तार चरस तस्कर अमित कुमार को

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नशे के सौदागरों पर पौड़ी पुलिस कस रही लगातार शिकंजा
  • लक्ष्मणझूला पुलिस ने चेकिंग के दौरान 172 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
ऋषिकेश : मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त एवं सतत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।इन्हीं निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला  भुवन चंद्र पुजारी  के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दौराने चैकिंग भीमगोडा टी पॉइंट के पास एक नशा तस्कर अमित कुमार को 172 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुजारी के  मुताबिक़,  पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पीठ पुलिया, जगजीतपुर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार क्षेत्र में किराये पर निवास करता है तथा हरिद्वार क्षेत्र की झाड़ियों से चरस एकत्र कर हरिद्वार व ऋषिकेश आने-जाने वाले यात्रियों एवं घाटों पर घूमने वाले व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
अमित कुमार (उम्र 35 वर्ष) पुत्र शेषपाल, निवासी- ग्राम संधावली. थाना- मंसूरपुर, जिला- मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश। हाल निवासी- पीठ पुलिया जगजीतपुर, हरिद्वार। 
बरामद का विवरण-
बरामद 172 ग्राम अवैध चरस
पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक  प्रमोद कुमार
2. अपर उपनिरीक्षक  भानुप्रताप
3. आरक्षी  पंकज शर्मा

Related Articles

हिन्दी English