देहरादून : अल्मोड़ा के लाल सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को खुश हो कर कहा धन्यवाद

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/अल्मोड़ा :         मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आई.टी.डी.ए स्थित सीएम हेल्पलाईन 1905 के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव के निवासी  लाल सिंह की समस्या सुनी थी। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने  लाल सिंह की शिकायत का यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दिए थे।   मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आज ही  लाल सिंह की समस्या का समाधान किया जा चुका है। पूर्ति निरीक्षक दन्या, अल्मोड़ा द्वारा लाल सिंह का एस.एफ.वाई कार्ड ऑनलाईन किया जा चुका है।  लाल सिंह ने उनकी शिकायत का शीघ्र समाधान होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ:  UK :नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क एवं जनसभा को किया संबोधित

Related Articles

हिन्दी English