UP : रियासत अली कि पहल पर बच सकी गाय के नवजात बछड़े की जान….जानें

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • इंसानियत है अगर जिन्दा तो बचाई जा सकती है किसी भी प्राणी का जीवन..यह बातें सुल्तानपुर में यथार्थ होती आई नजर
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…कहते हैँ कि अगर इंसानियत जिंदा हो तो किसी भी प्राणी का जीवन बचाया जा सकता है। ये बातें सुल्तानपुर जिले में यथार्थ होती नजर आई,जी हाँ आपको बता दें कि सुल्तानपुर स्थित पांचोंपीरन में बेसहारा गाय ने अपने बच्चे को जन्म दिया। तत्पश्चात उस नवजात गाय के बछड़े पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। वहां पर मौजूद रियासत अली की माने तो रात काफी हो गई थी और गाय के नवजात बच्चे की हालत गंभीर होती जा रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा को इस घटना के बारे में अवगत कराया,मामले को जानकार संस्था की टीम मौके पर पहुंची और जिलाधिकारी सुल्तानपुर को अवगत कराया,जिसके बाद तत्काल प्रभाव से डॉक्टर मौके पर पहुंचकर गाय के बछड़े का समुचित इलाज किया जिससे गाय के नवजात बछड़े कि जान बच सकी। कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र सुल्तानपुर जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी संस्था गौ रक्षा के लिए कार्य कर रही है गौ माता की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि जहां लोग एक जाति समुदाय धर्म पर आरोप प्रत्यारोप करते रहते हैं वहीं इसी समाज में रियासत अली जैसे लोग भी मौजूद हैं।फिलहाल रात में रियासत अली ने गाय के बच्चे का इलाज हो जाने के बाद उसे अपने हॉस्टल में ही रख लिया है।
ALSO READ:  बेटे ने UPSC रिजल्ट आया तो मां को बताया,  माँ मैं IAS बन गया, माँ बोली IAS क्या होता है ?

Related Articles

हिन्दी English