23 जनवरी को रामलीला मैदान में भव्य पाण्डवाज शो…का होगा आयोजन…जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • 38वें #राष्ट्रीय #खेलों का #शुभंकर #मौली और #मशाल के जनपद में पधारने पर समुचित व्यवस्थाएं करें: #डीएम #पौड़ी
  • 23 जनवरी को रामलीला मैदान में भव्य पाण्डवाज #PANDVAAS शो का होगा आयोजन
  • 22 जनवरी को 38वें #राष्ट्रीय #खेलों की #मशाल पहुंचेगी #कोटद्वार, 24 जनवरी तक विभिन्न स्थलों पर करेगी भ्रमण

पौड़ी :  38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर मौली प्रचार वाहन में सवार होकर 20 जनवरी को #पौड़ी पहुंचेगा। #शुभंकर #मौली 20 जनवरी व 21 जनवरी तक जनपद के सभी ब्लाकों के प्रमुख स्थानों व शहर की मुख्य मार्गों और बाजार में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसके अतिरिक्त 22 जनवरी को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मसाल कोटद्वार पहुंचेगी, जहां मसाला को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया जायेगा. बुधवार को एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली और मशाल के जनपद में पधारने पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कहा कि प्रचार वाहन के यातायात प्लान के साथ ही इसमें प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए कि 07 जनवरी तक पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार पर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को रामलीला मैदान पौड़ी में आयोजित होने वाले पाण्डवाज शो के लिए टेंट व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य समुचित व्यवस्थाएं की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है इसलिए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। इस लिए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ सहित अन्य कॉलेजों के बच्चों को शामिल किया जाए।

ALSO READ:  नैनीताल: जिला बदर की कार्रवाई: 2 आरोपियों को 6 माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

जिला क्रीडा अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दृष्टिगत तीन केन्टर के माध्यम से शुभंकर, लोगो, जर्सी और टैगलाइन आदि के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु 20 जनवरी को जनपद पौड़ी गढ़वाल पहुंचेंगे और 20 व  21 जनवरी तक जिले के सभी विकासखंडों में प्रचार प्रसार हेतु भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को कोटद्वार से मशाल का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। यह मशाल कोटद्वार से दुगड्डा, लेंसडौन से होते हुए रात्रि विश्राम के लिए जयहरीखाल पहुंचेगी। अगले दिन 23 जनवरी को जयहरीखाल से गुमखाल, सतपुली, पाठीसेंण, अगरोड़ा से पौड़ी पहुंचेगी, जहां रामलीला मैदान में भव्य पाण्डवाज शो का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि विश्राम खिर्सू में होगा। अगले दिन 24 दिसम्बर को खिर्सू से श्रीनगर के लिए मसाला रैली प्रस्थान करेगी व 25 जनवरी को देहरादून के लिए रवाना होगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

ALSO READ:  दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English