श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • श्री बदरीनाथ दर्शन के पश्चात श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ  में दर्शन
  • श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया स्वागत 
श्री बदरीनाथ धाम/ ज्योर्तिमठ: 11 जून। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पारिवारिक जनों के साथ आज प्रातः  भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किये।  इसके आज बाद शायंकाल को  केदारनाथ विधायक श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तमठ दर्शन को पहुंची जहां श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने केदारनाथ विधायक का स्वागत किया तथा भगवान नारायण श्री नृसिंह बदरी का प्रसाद भेंट किया।इससे पहले श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ विधायक को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर  बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी  धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,  ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित,वेदपाठी रविंद्र भट्ट थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, संदेश मेहता,  अजीत भंडारी,योगंबर नेगी, सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।
मंदिरों में दर्शन के पश्चात केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने  मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सेवा में तत्पर है।जोशीमठ में इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा,  श्री नृसिंह मंदिर पुजारी सुशील डिमरी आदि मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English