हरिद्वार में शराबियों से विवाद के बाद कावड़िये को गोली मारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार में कांवड़िए को गोली मारने से सनसनी, शराबियों से विवाद के बाद वारदात।हरिद्वार में कल रात एक कांवड़िए को गोली मार दी गई। घायल कांवड़िए का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के 10 कांवड़ियों का दल 221 लीटर गंगाजल लेकर पदयात्रा पर निकला था। यह दल गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 240 किलोमीटर की यात्रा कर रहा था।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश शत्रुघ्न घाट पर जल पुलिस की तत्परता से टले दो बड़े हादसे, पांच लोगों को किया गया सकुशल रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में जहां कांवड़िए रुके थे, वहीं कुछ शराबियों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ALSO READ:  UK: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी  बदरीविशाल तथा बाबा केदारनाथ के दर्शन किये, मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का दान

Related Articles

हिन्दी English