कानपुर की महिला ने दिल्ली में टैटू गुदवाया तो निकली HIV पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
कानपुर : UP के कानपुर की एक महिला को राजधानी दिल्ली  में शरीर पर टैटू बनवाना महंगा पड़ गया। टैटू बनवाने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. इलाज के दौरान उसका HIV टेस्ट पॉजिटिव आया। महिला प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन (जेनिटल इंफेक्शन) की शिकायत लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए HIV और हेपेटाइटिस-बी समेत जरूरी जांच कराई। रिपोर्ट में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई।  महिला ने डॉक्टरों को बताया कि उसने कुछ समय पहले दिल्ली के एक टैटू पार्लर में टैटू बनवाया था।
डॉक्टर ने क्या बताया?
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) डॉ. श्वेतांक ने बताया कि महिला करीब एक हफ्ते पहले इलाज के लिए आई थी. शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों को इंफेक्शन गंभीर लगा, इसलिए दूसरे टेस्ट भी कराए गए। उनका कहना है कि टैटू बनाते समय अगर नई और पूरी तरह साफ सुई का इस्तेमाल न हो, तो HIV जैसी गंभीर बीमारी फैलने का खतरा हो सकता है।

Related Articles

हिन्दी English