मीडिया की चकाचौंध से बचें युवा पत्रकार, पत्रकार समाज का दर्पण जिसके लिए हर दिन चुनौतीपूर्ण : अनिता ममगाई

पत्रकारिता चुनौतियों से भरा पेशा-महापौर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो सच्चाई को प्रदर्शित करता है, लेकिन बदलते परिवेश में पत्रकारिता का स्वरूप बदला है। फिर भी कडे़ संघर्ष के बाद सच्चाई को सामने लाने में पत्रकार अपना दायित्व बखूबी निभा रहे हैं, जिससे समाज व राष्ट्र को मजबूती मिलती है।

सोमवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर शहर के तमाम मीडियाकर्मियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए महापौर ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर जिस प्रकार कलमवीरों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया उसकी जितनी प्रंशसा की जाये वो कम है।कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थतियों के बावजूद भी अपने दायित्वों का सफल निर्वहन करते हैं, जो गौरव की बात है। पत्रकारिता चुनौतियों से भरा पेशा है, इसकी चकाचौंध से प्रेरित होकर कुछ युवा इस पेशे में आ रहे हैं, लेकिन उन्हें कर्तव्य को नहीं भूलना चाहिए।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

महापौर ने कहा आज का दिन पत्रकारों को अपना आत्ममंथन करना चाहिए, कि समाज के प्रति जो उनका दायित्व है उस पर वे कितना खरा उतर रहे हैं। कहा कि, वैसे तो समाज में चारो तरफ गिरावट आई है, लेकिन पत्रकार फिर भी अपने दायित्व के बखूबी निभा रहे हैं।

Related Articles

हिन्दी English