जौलीग्रांट : उत्तराखंड आगमन पर झारखंड से विधायक दीपिका पांडे सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया, आज मौन विरोध कांग्रेस का गाँधी पार्क में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

जौलीग्रांट : मंगलवार को देहरादून आगमन पर झारखंड से विधायक दीपिका पांडे सिंह का जौलीग्रांट / देहरादून एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया । 12 जुलाई को गांधी पार्क देहरादून में आयोजित होने वाले केंद्र सरकार के खिलाफ मौन सत्याग्रह (मौन विरोध) कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपिका सिंह उत्तराखंड पहुंची हैं ।

स्वागत में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला,परवादून महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशुल त्यागी,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव कमलजीत कौर,देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,कांग्रेस प्रदेश महासचिव मानवेन्द्र सिंह,परवादून कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,आशिक अली,अमित सैनी,मुकेश प्रसाद,शुभम काम्बोज,पूर्व प्रधान इंदरजीत सिंह,डोईवाला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि देवराड़ी आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

हिन्दी English