ऋषिकेश :डीएसबी परिसर में दिनदहाड़े घुसा स्यार…वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर छोड़ा जंगल में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थिति डीएसबी स्कूल के कैंपस में रविवार को दिनदहाड़े स्यार (गीदड़) घुस गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत वन विभाग ऋषिकेश रेंज को सूचना दी वहां से रेस्क्यू करने के लिए वन बीट अधिकारी अजय सिंह पवार, कमल सिंह राजपूत मनोज कुमार और अन्य स्टाफ पहुंचा।उन्होंने वहां पर दो पिंजरे ला रखे थे। एक पिंजरे में उसको रेस्क्यू किया सकुशल। रेस्क्यू करने के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई देखने के लिए।

ALSO READ:  UK : कांग्रेस का हल्द्वानी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुतला दहन प्रदर्शन 

वही रेस्क्यू करने के बाद स्यार को उसके अनुकूल वातावरण में जंगल में छोड़ कर आ गए। वन विभाग की टीम ने बताया कि इस इलाके में स्यार काफी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में अक्सर रिहायशी इलाके में खासतौर पर घुस आते हैं। यहां पर स्यार ने स्कूल परिसर में खुला मैदान देखा लोगों से बचने के लिए  इसके अंदर घुस गया होगा। हमने रेस्क्यू कर उसको जंगल में छोड़ दिया गया है।

Related Articles

हिन्दी English