गजबे हाल है-काला घोड़ा खरीदा 22.65 लाख में…जब नहलाया तो रंग बदलने लगा, FIR दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चंडीगढ़ : काला घोड़ा रंग बदलने लगा. जी हाँ यह सच है. पंजाब के संगरूर में ऐसा हुआ है. पंजाब में एक व्यक्ति से व्यापारियों ने 22.65 लाख रुपये ठग लिए. व्यापारियों ने जिसे बेशकीमती काला घोड़ा बताकर बेचा, वह बाद में साधारण घोड़ा निकला, जिसे रंगकर काला बना दिया गया था.

संगरूर जिले के सुनाम कस्बे के कपड़ा व्यापारी रमेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उन्हें मारवाड़ी नस्ल का काला घोड़ा बेचने के बहाने घोड़ा व्यापारियों – जतिंदर पाल सिंह सेखों, लखविंदर सिंह और लछरा खान ने कथित तौर पर ठग लिया है. रमेश कुमार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.

ALSO READ:  UK: डोईवाला में हिस्ट्री शीटर राहुल उर्फ़ लक्की हुआ गिरफ्तार

रमेश का कहना है जब उन्होंने घोड़े को नहलाया, तो रंग धुल गया और घोड़े का असली भूरा रंग सामने आ गया. कुमार ने स्टड फार्म शुरू करने के लिए काले घोड़े में ज्यादा पैसा लगाया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नकली नस्ल के घोड़े बेचकर अन्य 8 लोगों को भी ठगा था. सम्बंधित मामले की पुलिस जांच कर रही है.

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English