मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से अल्मोड़ा निवासी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भेंट की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी निर्मला सेन एवं पिताजी  के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव  बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK :पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है :पुष्कर सिंह धामी, CM

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English