“इंटर स्टेट मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप एवं स्पोर्ट्स मीट-2025” का शुभारंभ हुआ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आज दिनांक 31 मई 2025 को रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में “इंटर स्टेट मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप एवं स्पोर्ट्स मीट-2025” का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 31 मई से 1 जून 2025 तक आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी श्री सत्य प्रकाश (रेशु जी) रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को बल्कि मन को भी स्वस्थ और सकारात्मक बनाते हैं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रवेन्द्र दहिया (M.D, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

ALSO READ:  UK :SVMC ऋषिकेश में अग्नि सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम, आग लगने पर घबराएं नहीं, समझदारी और सावधानी से करें बचाव

यह प्रतियोगिता आर्यव्रत खेल महासंघ (पंजी.) भारत के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसमें ताइक्वांडो समेत विभिन्न मार्शल आर्ट्स विधाओं में कई राज्यों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन को फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया, तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) का भी समर्थन प्राप्त है।

कार्यक्रम के दौरान तकनीकी समिति के सदस्य –
मिस राखी सुर्यदेव, पिंकी सुर्यदेव, कन्हैया सुर्यदेव, प्रह्लाद सैनी, राहुल धीमान एवं कोच मनोज राजपूत – सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ALSO READ:  ऋषिकेश में 15 सितंबर को ‘रुद्र राग—श्री महाकाल संध्या’ बनेगी मुख्य आकर्षण

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट एवं प्रधानाचार्या  तरंग बेली ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाएगी बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें सशक्त बनाएगी।प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 1 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English